Home चंदौली लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया नाला टूटने से समस्या

लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया नाला टूटने से समस्या

0
लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया नाला टूटने से समस्या
लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया नाला टूटने से समस्या

सकलडीहा इंटर कॉलेज मैदान के समीप बनाया गया नाला टूटा पड़ा

सकलडीहा।लाखों रूपये खर्च करके ग्राम सभा नागेपुर के खेल ग्राउंड के समीप जिला पंचायत से नाला का निर्माण कराया गया था। बीते कई माह से नाला की साफ सफाई तो दूर जगह जगह ढ़क्कन टूट जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराये जाने की मांग उठाया है।
बरसात के दिनों में सकलडीहा इंटर कॉलेज में जलभरॉव की समस्या हो जाता है। इसको देखते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख की पहल पर जिला पंचायत से दुर्गा मंदिर से लेकर तहसील के बाउंड्री से नाला निर्माण और इंटर लॉकिंग निर्माण का कार्य आधा अधूरा कराया गया। बनने के एक साल भी नहीं हुआ कि जगह जगह नाला का ढ़क्कन टूटने लगा है। साफ सफाई नही होने के कारण गंदा नाला का पानी खेल मैदान में बह रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से आधा अधूरा कार्य करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण जल निकासी की समस्या बनी रहती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जिला पंचायत का जेई भी निर्माण कार्य को पूरा कराये जाने को लेकर अनजान बना हुआ है। गांव के संतोष राय, महेन्द्र यादव,भरत विकास यादव,अखिलेख तिवारी ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराये जाने और अधूरा पड़े कार्य को पूरा कराये जाने की मांग किया है।

Previous article कस्बे में अधूरा पड़ा पुलिया निर्माण व पटरी की मांग करते व्यापारी
Next article पानी टंकी निर्माण और कनेक्शन नहीं होने पर जताया विरोध
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page