Home चंदौली तहसील फीडर में आग लगने से घंटों सकलडीहा में आपूर्ति ठप

तहसील फीडर में आग लगने से घंटों सकलडीहा में आपूर्ति ठप

0
तहसील फीडर में आग लगने से घंटों सकलडीहा में आपूर्ति ठप
तहसील फीडर में आग लगने से घंटों सकलडीहा में आपूर्ति ठप

सकलडीहा तहसील मुख्यालय की फीडर की मरम्मत करते हुए विद्युत कर्मी

सकलडीहा। तहसील मुख्याल की बिजली उपकेन्द्र की फीडर में गुरूवार की देर शाम 7 बजे अचानक केबिल और पैनल में शार्ट सर्किट होने पर रात 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहा। गर्मी और उमस से परेशान कस्बावासियों की विद्युत उपकेन्द्र पर भारी संख्या में भीड़ जुट गया। विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात को विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर गर्मी और उमस से कस्बावासियो को राहत मिली। व्यापारियों ने सुबह शाम आये दिन बिजली कटौती की व्यवस्था दुरूस्थ करने की मांग किया।
सकलडीहा तहसील मुख्यालय की बिजली उपकेन्द्र से सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,तहसील,सीओ कार्यालय,कोतवाली,ब्लॉक,तेन्दुईपुर,ईटवा,ताजपुर,दुर्गापुर,टिमिलपुर आदि गांवों में बिजली सप्लाई होती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से उपकेन्द्र में लगी बड़ी बड़ी ट्रांसफार्मर हीट हो जा रही है। सुरक्षा को लेकर पानी गिराकर ठंडा किया जा रहा है। गुरूवार की तेज धूप और उमश होने पर पूरे दिन ट्रांसफार्मर से फीडर ओवर लोड में हीट होगया था। देर शाम सात बजे करीब फीडर की पैनल में शार्ट सर्किट होने से धूं धूं कर जलने लगा। मौके पर मौजूद एसएसओ ने हिम्मत जुटाते हुए फीडर बंद करकर भारी नुकसान होने से बचाया। देर रात दर्जनों विद्युत कर्मी बिजली उपकेन्द्र पर पहुंचकर रात 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराये जाने पर कस्बावासी सहित अधिकारियों ने राहत की सांस लिया। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि पैनल का केबल शार्ट सर्किट से जल जाने पर लग सहित अन्य तकनिकी समस्या के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहा। देर रात बारह बजे बिजली सप्लाई करा दिया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,मुकेश नंदन,आशीष जायसवाल,अभय सिंह,टेंगरी सोनकर,राकेश मोदनवाल,कृष्णा गुप्त,हलीम सहित अन्य कस्बावासी बिजली कर्मियों के सहयोग में जुटे रहे।

Previous article दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी
Next article जल जीवन मिशन का कार्य को समय से पूरा करे अधिकारी: प्रमुख सचिव
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page