Home चंदौली दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी

दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी

0
दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी
दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी

सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर दुकान के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में बीते दो साल से फोर लेन सडक निर्माण हेा रहा है। नाला निर्माण आधा अधूरा होने के कारण जगह जगह सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। कई दुकानों के सामने गंदा नाला का पानी बजबजा रहा है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने जलभरॉव की समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा कस्बा में सच्चा आश्रम से लेकर सधन तिराहा तक नाला निर्माण और फोरलेन सड़क का कार्य बीते दो साल से अधिक समय से चल रहा है। इसके बाद भी नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। दुकानों के सामने जगह जगह गंदा नाला का पानी बजबजा रहा है। मंदिर गेट के सामने नाला नही बनने के कारण नाबदान का पानी मंदिर मार्ग पर बह रहा है। इसके बाद भी नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था अनजान बना हुआ है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था के लोग डाकघर के समीप पुलिया का निर्माण महीनों से छोड़े हुए है। जबकि स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विभागीय अधिकारियों को नाला और पुलिया निर्माण शीध्र कराये जाने को बताया था। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के लोग टालमटोल कर रहे है।व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,जीउत गुप्ता,दिलीप गुप्ता,आजाद,कलाम,शकील अहमद,इनायत आदि व्यापारियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

Previous article अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श
Next article तहसील फीडर में आग लगने से घंटों सकलडीहा में आपूर्ति ठप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page