Home चंदौली अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श

अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श

0
अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श
अहिल्यावाई होल्कर पूरे देश की महिलाओं के लिये आदर्श

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति में ब्लाक पर कार्यक्रम का आयोजन

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जंयती पर उपस्थित अतिथिगण

सकलडीहा। विकास खण्ड सभागार में गुरूवार को अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनको महान शासक और उनके प्रेरणादायक जीवन से सिख लेने की बात कही।इस मौके पर महिलाओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्क्ष अनिल सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक थी। उन्होंने शासन के साथ ही सनातन की रक्षा की। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाज का विकास कर रहे है।आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।उन्होंने आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांवो में कच्चे मकान नही दिखते। सरकार ने महिलाओं को पक्के मकान देकर उनके जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाया है। इस मौके पर मुख्य वक्ताय सुनीता सिंह,विजय गुप्ता, बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ बजरंगी पाण्डेय, एपीओ अभिनव पाण्डेय,प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,श्याम सुंदर चौहान,टुनटुन सिंह,नवनीत सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव,साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही। संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया।

Previous article पचास लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सरगना गिरफ्तार
Next article दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page