Home चंदौली वनवासियों को महीनों बाद भी नही मिला आवास के लिये भूमि

वनवासियों को महीनों बाद भी नही मिला आवास के लिये भूमि

0
वनवासियों को महीनों बाद भी नही मिला आवास के लिये भूमि
वनवासियों को महीनों बाद भी नही मिला आवास के लिये भूमि

कार्यदायी संस्था राजस्व कर्मियों की मिली भगत से हटाने का रच रहा साजिश

ऐसे जगह भूमि मिल रहा जहां नहीं हो पा रहा पीएम आवास का निर्माण

सकलडीहा। टिमिलपुर गांव के एक दर्जन बनवासियों को महीनों बाद भी सीएम आवास के लिये भूमि का आवंटन नहीं हो पाया है। जिसके कारण ब्लॉक प्रशासन के लोग परेशान है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था राजस्व कर्मियों की मिली भगत से बनवासियों को हटाये जाने का साजिश रच रहा है। ऐसे जगह भूमि उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां काफी गड्ढा है। वहां पर पीएम आवास का निर्माण हो पाना संभव नहीं है। वही बनवासियों ने बगैर आवास बने नहीं हटने की बात कही है।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में दर्जनों बनवासी सड़क के किनारे वर्षो से रहते चल आ रहे है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनका हटना तय है। लेकिन बनवासियों को आवास निर्माण के लिये उचित भूमि का आवंटन नहीं हो पा रहा है। जबकि कार्यदायी संस्था की ओर से लगातार राजस्व कर्मियों के माध्यम से हटाये जाने का दबाब बनाया जा रहा है। आरोप है कि राजस्व कर्मी कार्यदायी संस्था से मिलकर गडढ़ा और ताल में जमीन उपलब्ध कराये जाने की बात कह रहे है। जहां सीएम आवास निर्माण हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में ब्लॉक के अधिकारी और सचिव सीएम आवास निर्माण को लेकर परेशान है। उचित स्थान नहीं होने पर आवास की धनराशी जारी करना संभव नहीं हो पा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे जगह भूमि आवंटन हो रहा है। जहां गड्ढा पाटने में ही सारा धन खर्च हो जायेगा। आवास का निर्माण करा पाना संभव नहीं है।

Previous article जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन
Next article सकलडीहा में भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page