Home अध्यात्म आशी माता मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

आशी माता मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

0
आशी माता मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद
आशी माता मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

सकलडीहा कस्बा के आशी माता मंदिर पर भंडारे पर प्रसाद लेने पहुंचे विधायक सहित अन्य

सकलडीहा।कस्बा के आशी माता मंदिर पर मूर्ति स्थापना को लेकर बीते तीन दिनों से अंखड हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया था। शनिवार को मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित अन्य जनप्रतनिधियों ने भंडारे में पहुंचकर आर्शिवाद और प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारें में कस्बावासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बा की प्राचीन आशी माता मंदिर पर लम्बे समय से मूर्ति स्थापना को लेकर कस्बावासी जुटे हुए थे। बीते 5 जून से मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारी शुरू होगया था। विद्वान पंडितों के माध्यम से कलश पूजन और अंखड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शनिवार को दोपहर बाद से भंडारे का आयोजन शुरू होगया था। जिसमें मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू,वाराणसी मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला,सैयदराजा चेयरमैन प्रतिनिधि बाढू जायसवाल,विजय गुप्ता,गौरव जायसवाल,अंकित जायसवाल,संतोष,गुडडु,रत्नेश गुप्ता,अशोक गुप्ता, अलगू चौरसिया,पिंटू चौरसिया,कांता,संत,अभिषेक जायसवाल आदि रहे।

Previous article सकलडीहा में भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार
Next article सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page