Home चंदौली सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन

0
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन

नाला पर चबुतरा बनाये जाने के कारण नहीं हो पा रहा साफ सफाई

शिकायत के बाद भी सचिव और राजस्व विभाग की टीम चुप्पी साधे

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने जलभरॉव को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बीते एक साल से सड़क पर गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण बार बार जलभरॉव की स्थिती हो जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलभरॉव की समस्या से निजात नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद ग्राम सचिव और क्षेत्रीय लेखपाल अवैध अतिक्रमण को खाली कराये जाने केा लेकर चुप्पी साधे हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
आरोप है कि सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप नाला और बाहा पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण बाहा और गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। ठेला लेकर सब्जी बेचने वालों से लेकर पैदल आवागमन करने वाली महिलायें और ग्रामीण राहगीर गंदा नाला के पानी से होकर जाने को मजबूर है। रविवार को मीना बाजार में खरीदारी करने जानी वाली महिलायें भी गंदा पानी से होकर जाने को विवश रही। गंदा नाला की साफ सफाई नियमित नहीं हो पाने के कारण बार बार सड़क पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। जिसके कारण पटरी व्यवसाईयों का कारोबार भी ठप है। शिकायत के बाद भी प्रधान प्रतिनिधि से लेकर सचिव और क्षेत्रीय लेखपाल अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे है। ग्रामीणों ने बार बार हो रहे जलभरॉव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील दिवस पर डीएम और सीडीओ से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। इस मौके पर विरोध जताने वालेां में राकेश मोदनवाल,रतेन्द्र राजभर,सहराज अली,मुकीद अली, मनोज जायसवाल, प्रमोद,श्यामलाल,सगीर,मुराहू,सलीम,विरेन्द्र, फिरोज,रिंकू,महताब आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous article आशी माता मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद
Next article एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page