Home चंदौली एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित

एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित

0
एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित
एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित

महीनों बाद एक दर्जन वनवासियों के चिन्हित भूमि पर कार्यदायी संस्था ने गिरायी मिट्टी

बीडीओ और प्रधान की पहल पर बनवासियों के लिये बनेगी कालोनी

टिमिलपुर में बनवासियों के चिन्हित भूमि पर मिट्टी गिराकर पाटते हुए कार्यदायी संस्था और राजस्व टीम

सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की सख्ती के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने रविवार को कार्यदायी संस्था के साथ पहुंचकर एक दर्जन वनवासियों के लिये भूमि को चिन्हित कराया गया। इसके साथ ही चिन्हित भूमि पर मिट्टी गिराकर समतल कराये जाने का पहल शुरू कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से ग्राम सभा के प्रस्ताव पर बनवासियों को भूमि आवंटित किया जायेगा। एसडीएम के पहल का बनवासी औ ब्लॉक प्रशासन ने सराहना किया है।
बीते कई वर्षो से टिमिलपुर सड़क के किनारे बनवासी मिट्टी की रिहायसी झोपड़ी बनाकर गर्मी,जाड़ा और बरसात के दिनों में रहने को मजबूर थे। तत्कालीन डीएम ईशा दुहन की निर्देश के बाद भी बनवासियों को भूमि चिन्हित करने को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से भूमि चिन्हित करने को लेकर हीला हवाली किया जा रहा था। भूमि चिन्हित नहीं होने पर फोर लेन सड़क निर्माण कार्य भी बंद पड़ा था। कार्यदायी संस्था की ओर से बार बार बनवासियों को हटाने का दवाब बनाया जा रहा था। लेकिन जमीन चिन्हित नहीं किया जा रहा था। एसडीएम की सख्ती पर लेखपाल कार्यदायी संस्था के साथ भूमि को चिन्हित करते हुए मिट्टी गिराकर भूमि को समतल कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीध्र ही ग्राम सभा से प्रस्ताव लेकर बनवासियों को भूमि आवंटित किया जायेगा। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि बनवासियों के लिये भूमि चिन्हित कर लिया गया है। ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद सीएम आवास का निर्माण शुरू हो जायेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राजेश पासवान,प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,सचिव संदीप गौतम,कार्यदायी संस्था से सुधीर चौहान,सुनील नायक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने बार बार जलभरॅाव को लेकर प्रदर्शन
Next article लुंगी का फंदा बनाकर किसान ने किया आत्म हत्या
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page