Home क्राइम लुंगी का फंदा बनाकर किसान ने किया आत्म हत्या

लुंगी का फंदा बनाकर किसान ने किया आत्म हत्या

0
लुंगी का फंदा बनाकर किसान ने किया आत्म हत्या
लुंगी का फंदा बनाकर किसान ने किया आत्म हत्या

फांसी पर लटकते किसान को देख परिजनों में मचा कोहराम

रास्ते की विवाद से किसान था आहत
मृतक किसान रामदुलारे मौर्य की फाइल फोटो

घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और ग्रामीणो की भीड़

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार(तुलसीआश्रम) गांव में 55 वर्षीय किसान ने रविवार को सुबह लुग्गी के सहारे लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नोनार (तुलसीआश्रम) गांव निवासी 55 वर्षीय रामदुलारे मौर्य अपने पंपिग सेट पर बीती रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। भोर में उनकी पत्नी शकुंतला पंपिग सेट पर पहुची और बाहर चारपाई पर न देखकर पंपिग सेट वाले रूम की तरफ गई। जहा दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नही खुला तो। वह घर आकर बताई लड़को ने जाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह करी के हुक में लुग्गी के सहारे फन्दा लगाकर लटके हुए थे। आनन-फानन में लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को उतरवाया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। रामदुलारे अपने पीछे तीन पुत्र चंदन मौर्य, चंद्रिका मौर्य और अमेरिका मौर्य को छोड़ गए है।उनकी मौत से पत्नी शकुंतला सहित बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के के अनुसार एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भेजा गया था।

Previous article एसडीएम की सख्ती पर सीएम आवास के लिये बनवासियों को भूमि हुई चिन्हित
Next article नोनार के प्रॉपर्टी डीलर की मुम्बई में हत्या से परिजनों में कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page