Home क्राइम एक लाख का झांसा देकर टप्पेबाजों ने बीस हजार का लगाया चूना

एक लाख का झांसा देकर टप्पेबाजों ने बीस हजार का लगाया चूना

0
एक लाख का झांसा देकर टप्पेबाजों ने बीस हजार का लगाया चूना
एक लाख का झांसा देकर टप्पेबाजों ने बीस हजार का लगाया चूना

स्टेट बैंक के पास टप्पे बाजी की सूचना पर जांच पड़ताल करते कोतवाल

सकलडीहा। कस्बा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से बीस हजार रूपया निकालकर तहसील जाते समय एक युवक को टप्पे बाज दो युवकों ने कागज की एक लाख नोट देकर बीस हजार रूपये लेकर फरार होगये। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये। वही टप्पे बाज युवक पुलिस के पहुंचने से पूर्व फरार होगये।
नईबाजार प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र अम्बरीन खातून तहसील में बैनामा संबधित कार्य के लिये अपने पति सोबराती के साथ पहुंची हुई थी। पैसा कम होने पर बेटे आफताब को एटीएम देकर स्टेट बैंक से बीस हजार लाने के लिये भेज दिया। आफताब एटीएम से बीस हजार निकालकर बाहर आते समय देा टप्पे बाज युवक आफताब को अपने झांसा में लेकर बीस हजार ले लिया। कागज की गड्डी को एक लाख रूपया बताते हुए कपड़ा में ढ़का हुआ थमाकर रफ्फु चक्कर होगये। जब आफताब ने ढ़का हुआ कपड़ा हटाया तो कागज की गड्डी होने पर सन्न होगया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे से टप्पे बाजों की तलाश में जुट गयी। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक को टप्पे बाजों ने युवक को गुमराह करके बीस हजार लेकर रफ्फू चक्कर होगये। जिसकी तलाश किया जा रहा है।

Previous article बिजली पानी सड़क की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत
Next article ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page