Home अध्यात्म माता पिता की सेवा से होते है पुण्य के भागीदार: अनिल राजभर

माता पिता की सेवा से होते है पुण्य के भागीदार: अनिल राजभर

0
माता पिता की सेवा से होते है पुण्य के भागीदार: अनिल राजभर
माता पिता की सेवा से होते है पुण्य के भागीदार: अनिल राजभर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपनी माता की पुण्डतिथि पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते

सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपनी माता फूला देवी की पांचवीं पुण्डतिथि शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया। इस दौरान विद्वान पंडितों के माध्यम से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और अंखड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक भंडारा का आयोजन हुआ।
वर्ष 2020 में 27 जून को माता फूला देवी का निधन होगया था। जिनके यादगार में हर साल भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन होता है। शुक्रवार को अखंड भजन कीर्तन के समापन के बाद भंडारा का आयोजन देर शाम तक हुआ। जिसमें कई लोग शामिल हुए। इसके पहले मंत्री अनिल राजभर पत्नी उषा देवी और बेटी प्रज्ञा और श्रेया बेटा बाबू के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना किया। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। माता पिता भगवान के स्वरूप होते है। उन्होंने हर युवाओं और बेटियों को अपने माता पिता के मार्ग दर्शन में चलने और सम्मासन करने का आवाहन किया। अंत में विद्वान पंडित आचार्य राजेश चौबे के नेतृत्व में पूजा पाठ के बाद भंडारा कराया गया। इस मौके पर रिंकू राजभर,रतेन्द्र,मनोज शर्मा,रामलखन पटवा,राजेश्वर सिंह,सुभाष,रमाशंकर,अरविंद,राहुल अग्रहरी,कमलेश यादव,मनीष,लल्लू,आदि रहे।

Previous article फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत
Next article जला ट्रासफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणो का प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page