Home चंदौली प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियो को सीएमओ ने दिलाया शपथ

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियो को सीएमओ ने दिलाया शपथ

0
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियो को सीएमओ ने दिलाया शपथ
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियो को सीएमओ ने दिलाया शपथ

जिलाध्यक्ष डा0 संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए सीएमओ डा0 वाइके राय

सकलडीहा । हिटी डाक्टर डे के उपलक्ष्य में मंगलवार की देर शाम प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चंदौली के पदाधिकारियो को सीएमओ डा.वाईके राय ने कैंप कार्यालय मुगलसराय में शपथ दिलाया। इस मौके पर प्रांतीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने देश और समाज सेवा का संकल्प दोहराते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चंदौली का बीते दिनों चुनाव जिला मुख्यालय पर हुआ था। जिसमें जिलाध्यक्ष डा.संजय यादव सचिव डा.देवेश कुमार पांडेय वित्त सचिव डा.प्रदीप पांडेय,उपाध्यक्ष डा.सीपी सिंह,डा.रविकांत,डा.संजय कुमार,डा.हीरालाल,डा.श्वेता गौतम, डा.महिमा,डा.चन्द्रमणि सिंह,संयुक्त सचिव डा.धर्मेन्द्र सिंह,डा.अवधेश सिंह डा.शैलेन्द्र,डा.विकास सिन्हा डा.उग्रसेन,डा.संजीव जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से निर्विचित हुए थे। डाक्टर डे पर संरक्षक और सीएमओ डा.वाईके राय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस दौरान संगठन के लोगों को संगठन के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का शपथ दिलाया गया। जिलाध्यक्ष डा.संजय यादव ने कहा कि समाज के हर गरीब का सेवा ही चिकित्सकों का धर्म है। इस मौके पर डा.बीके शरण,बीपी उपाध्याय,डा.अजीत पाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Previous article चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में
Next article बिजली पोल पर चढ़ते समय लटका बिजली का पोल हड़कंप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page