Home चंदौली राजस्व संबधित समस्याओं को समय से करे निस्तारण: तहसीलदार

राजस्व संबधित समस्याओं को समय से करे निस्तारण: तहसीलदार

0
राजस्व संबधित समस्याओं को समय से करे निस्तारण: तहसीलदार
राजस्व संबधित समस्याओं को समय से करे निस्तारण: तहसीलदार

नवनियुक्त तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव नायब तहसीलदार और कानूनगों के साथ समीक्षा करते हुए

सकलडीहा। नवागत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव शनिवार को तहसील सभागार में नायब तहसीलदार और कानूनगों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान आईजीआरएस और सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस पर पड़ने वाले शिकायतों के बारे में क्रमश: निस्तारण की जानकारी लिया। क्षेत्रीय लेखपालों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग राजस्व संबधित समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अंश निर्धारण,आय जाति और निवास संबधित प्रकरण को समय से करने का निर्देश दिया। इस क्रम में नवागत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। कहा कि हर हाल में फरियादियों का समय से भूमि संबधित विवादों का निपटारा कराया जाय। साथ ही निर्धारित समय के अंदर आय जाति और निवास जारी किया जाय। साथ ही गंभीर रोग से पीड़ितों का मुख्यमंत्री सहायता हेतु समय से तत्काल रिपोर्ट लगाया जाय। किसी भी लेखपाल की ओर से भूमि विवाद और सीमांकन जैसी समस्याओं के निस्तारण में शोषण करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दिया। अंत में दाखिल खारिज को समय से कराने के लिये अधिकारियों को रिपोर्ट ससमय भेजने को बताया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव,राजेन्द्र कुमार,राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा,ओमप्रकाश,गयासुददीन,सुरेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article शिकायत पर कानूनगों और लेखपाल को लगायी फटकार
Next article डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page