Home चंदौली नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन

नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन

0
नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन
नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन

टूटी हुई जल निगम की कनेक्शन से सड़क पर मग्गा से बाल्टी में पानी भरता युवक

सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की मनमानी से व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान जगह जगह पेयजल कनेक्शन टूट गया है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बाल्टी और जग लेकर सड़क पर पानी भरना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि तीन साल होने वाला है। इसके बाद भी एक किलो मीटर से भी कम सड़क तो दूर नाला का निर्माण नहीं हो पाया है। जगह जगह नाला निर्माण के कारण एक ओर जहां व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। वही दूसरी ओर कई जगह जल निगम की कनेक्शन कट जाने से उपभोक्ताओं को बाल्टी और जग लेकर सड़क पर पानी भरना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सधन तिराहा से लेकर प्रतिक्षा हास्पीटल तक दोनो पटरी नाला निर्माण जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। गंदा नाला का दूषित पानी टूटी हुई जल निगम की कनेक्शन से लोगों के टोटीं तक पहुंच रहा है। दूषित पानी और दुर्गध से उपभोक्ता परेशान है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से टूटी हुई जल निगम की कनेक्शन को सही कराने और अधूरा नाला निर्माण को पूरा कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए शीध्र ही समस्या का निदान कराया जायेगा।

Previous article हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मिल जुल कर सब करें पढ़ाई:
Next article पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में बनेगा जिला कारागार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page