सकलडीहा से कावरियों का जत्था बोलबंम के लिये जाते हुए
सकलडीहा। सावन माह में शासन की ओर से कावरियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को सकलडीहा कस्बा से कावड़ियों का जत्था कोतवाली पुलिस के निगरानी में रवाना हुआ। इस दौरान गाजा बाजा के साथ पुलिस प्रशासन के लोगों ने कावरियों को रास्ते भर स्वागत में जुटे रहे।
सावन के दूसरे सोमवार को बोलबंम पहुंचने के लिये सकलडीहा से डाकबंम और कावरियों का जत्था एक साथ पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए बोलबंम का नारा लगाते हुए तहसील मुख्यालय से रवाना हुआ। कावरियों की सुरक्षा को लेकर नवागत कोतवाल अतुल प्रजापति पुलिस सुरक्षा के साथ स्वागत करते हुए रवाना किया। इस दौरान कावड पैदल यात्रा में महिला और बच्चे भी शामिल रहे। कावड़ यात्रा में शामिल कावरिया सकलडीहा कस्बा के सम्मे माता मंदिर,काली माता मंदिर,दुर्गा मंदिर और महेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ बैजनाथ धाम के लिये रवाना हुए। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कावरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वागत के साथ रवाना किया जा रहा है। इस मौके पर कोतवाल अतुल प्रजापति,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,अरविंद कुमार,अखिलेश पटवा,सुनीता,मनोज यादव,संजीव,बबलू,राहुल,राजन सहित अन्य मौजूद रहे।


