Home क्राइम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम

0
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव निवासी 19 वर्षीय एक युवक की देर रात गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय टे्रन की चपेट में आने से मौत होगयी। सुबह रेलवे लाइन पर युवक की शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। युवक शुक्रवार की देर रात घर पर पहुंचा था। परिजनों के लेट से पहुंचने की वजह पूछने से घर से निकल गया था।
घरचित गांव निवासी स्व.नंदलाल यादव के दो पुत्र शुभम यादव और शिवम यादव और एक पुत्री सुप्रिया है। वर्ष 2021 में किसान नंदलाल यादव की मौत होगयी। जिसके बाद परिवार का भरण पोषण बड़ा बेटा शुभम यादव करता था। शुभम कुचमन में यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मित्र है। छोटा भाई शिवम इंटर तक पढ़ाई करने के बाद परिजनों के साथ खेती बारी का काम देखता था। शिवम अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करके लेट से घर आता था। कई बार घर आकर भी लौट जाता था। सुबह आ जाता था। शुक्रवार की भी देर रात घर पहुंचने पर परिजनों ने लेट से आने की वजह पूछने पर नाराजगी जताते हुए घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा की सुबह आ जायेगा। लेकिन सुबह गांव के समीप रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। माता चंदा देवी भाई शुभम भाभी प्रीतम और बहन सुप्रिया का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति ने बताया कि युवक की शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

इनसेट में…….
बेटे की मौत पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल
शिवम बचपन से चंचल और जिद्दी स्वभाव का लड़का था। सबसे छोटा होने पर घर का दुलारा भी था। लेकिन इसी दुलार के कारण आये दिन घर पर लेट से आने लगा। पूछने पर बार बार नाराज होकर घर से चला जाता था। सुबह गुस्सा शांत होने पर चला आता था। माता और भाई यह कहकर रो रहे थे कि काश घर पर सो गया होता तो नहीं जाती जान। परिजनों के लेट से आने की वजह पूछे जाने की बात को लेकर पछतावा हो रहा था। माता चंदा देवी भाई शुभम भाभी प्रीतम और बहन सुप्रिया का रोते रोते बुरा हाल था।

Previous article समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण
Next article वार्षिक गांव के डीह पूजन में भक्तों ने जमकर लगाया जयकारा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page