Home चंदौली एसडीएम के निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहित कई नदारत

एसडीएम के निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहित कई नदारत

0
एसडीएम के निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहित कई नदारत
एसडीएम के निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहित कई नदारत

एसडीएम कुंदन राज कपूर सकलडीहा सीएचसी का निरीक्षण करते हुए

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक का खाली पड़ा कक्ष

सकलडीहा। शासन प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी सरकारी अस्पतालों पर चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे है। गुरूवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी नदारत रहे। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये डीएम को पत्र भेजा है। एसडीएम की औचक निरीक्षण से सीएचसी प्रशासन में खलबली मचा हुआ है।
एसडीएम कुंदन राज कपूर करीब 12 बजे करीब सकलडीहा सीएचसी पर अचानक पहुंचे। इस दौरान महिला दंत चिकित्सक डा.रंजीता शुक्ला बीते 29 जुलाई से नदारत रही। दांत के मरीज कराह रहे थे। यह देख एसडीएम ने नाराजगी जताया। इसके अलावा एलटी सुशील तिवारी भी लगातार एक जुलाई से अनुपस्थित रहे। वही संविदा महिला चिकित्सक डा.रश्मि प्रभा सिंह,किरन स्टाप नर्स और चन्द्रकुमार राजू एलटी भी नदारत रहे। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित चिकित्सक और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये डीएम केा पत्र लिखने की बात कही। इसके पूर्व उन्होंने लैब में हुए पन्द्रह जांच और एक्सरे में 9 जांच और ओपीडी में दर्ज 150 मरीजों की सूची को देखा। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय यादव,डा.बीके प्रसाद,क्षितिज सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article टिमिलपुर,नागेपुर के मुख्य मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी
Next article जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page