Home चंदौली सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार छात्र यूजीसी नेट परीक्षा में सफल

सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार छात्र यूजीसी नेट परीक्षा में सफल

0
सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार छात्र यूजीसी नेट परीक्षा में सफल
सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार छात्र यूजीसी नेट परीक्षा में सफल

सकलडीहा। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के चार छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल किया है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सफलता पर हर्ष जताया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चारों छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सकलडीहा पीजी कॉलेज के मोहम्मद असलम, अंशु यादव,पंकज यादव,आशीष मौर्य ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। यह विद्यार्थी भारत के किसी भी विश्वविद्यालय में शोध के लिए पात्र माने जाएंगे और इनका शोध पत्र प्रामाणिक माना जाएगा l यह महाविद्यालय के लिए एक गौरव की बात है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज को एक बार फिर गर्व का अनुभव हुआ है। जब कॉलेज के चार मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। वही राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शमीम राइन की निर्देशन में अध्ययनरत चारों छात्रों की सफलता पर बताया कि यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में भी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। इस मौके पर डॉ0 पवन कुमार ओझा,अनिल तिवारी सहित प्राध्यापकगणों ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं । इस उपलब्धि को संस्थान के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

Previous article जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल
Next article क्रुरतापूर्वक पशुओं को पीकअप में लादकर जा रहे पशुतस्कर गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page