Home चंदौली सैकड़ों की संख्या में कूड़े की ढ़ेर में फेका गया आधार कार्ड

सैकड़ों की संख्या में कूड़े की ढ़ेर में फेका गया आधार कार्ड

0
सैकड़ों की संख्या में कूड़े की ढ़ेर में फेका गया आधार कार्ड



सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज के समीप नहर मार्ग स्थित एक खाली मकान के पास गुरूवार को सुबह कूड़े की तरह सैकड़ों की संख्या में सकलडीहा सहित आसपास गांव की बनी लोगो का फोटो लगी आधार कार्ड फेका होने पर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सुबह टहलने निकले पैदल आते जाते लोग आधार कार्ड देखकर रूक जाते थे। असली या नकली को लेकर लोगों के बीच उहापोह की स्थिती बनी हुई थी।
आधार कार्ड बनवाने के लिये सुबह से शाम तक लम्बी लाइन लग रहा है। इसके बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक का बंद लिफाफा के साथ कई प्राइवेट बैंकों का बुकलेट सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग के समीप कूड़े की तरह सड़क और खाली स्थान पर फेका गया था। सुबह टहलने वाले शिक्षक और ग्रामीणों की नजर सैकड़ों की संख्या में फेंके गये आधार कार्ड पर पड़ने पर एकाएक रूक गये। नकली और असली को लेकर चर्चा का विषय बना रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सकलडीहा कस्बा सहित आसपास गांव के बच्चे से लेकर अन्य लोगों का आधार कार्ड बना हुआ था। जो बंद लिफाफे में अलग अलग बिखरा पड़ा हुआ था। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नही मिली है। सूचना मिलने पर जांच पड़ताल किया जायेगा।

Previous article बगैर पंजीयन लान का संचालन पर होगी कार्रवाई:जांच सकलडीहा
Next article सकलडीहा मिनी सचिवालय का लाखों की लागत से कायाकल्प में जुटी प्रधान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page