कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में एक सप्ताह से रहा पेयजल आपूर्ति ठप
पेयजल आपूर्ति बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानदार
सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है। जिसके कारण दुकानदार सहित गांव के पच्चास हजार लोग सुबह शाम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। बुधवार को सुबह सकलडीहा सघन तिराहे के दर्जनों दुकानदारों ने पेयजल की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया। एसडीएम ने सुबह तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेन्दुईपुर,टिमिलपुर,नागेपुर,सि