Home चंदौली फोरलेन सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

फोरलेन सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

0
फोरलेन सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण
फोरलेन सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सड़क और नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन सड़क, नाला ,पुलिया ,पेयजल और बिजली सिफ्टिंग सहित मुआवजा को लेकर व्यापारी पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ लामबंद है। बुधवार को व्यापारियों की शिकायत पर विधायक ने हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो से फोन करके समस्या का दो सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने को कहा। समस्या का समाधान नहीं होने पर विधायक ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा में बीते तीन साल से सड़क,पुलिया,नाला निर्माण और बिजली सिफ्टिंग की समस्या को लेकर व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से चौपट होगया है। जगह जगह सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। नाला निर्माण जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। पुलिया निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क और दुकानों में घुस रहा है। लम्बे अरसे बाद भी सकलडीहा और खड़ेहरा के व्यापारियों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। व्यापारियो ने क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण को समस्या से अवगत कराया। विधायक ने हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए एक्सीईएन पीडब्ल्यूडी से समस्या से अवगत कराया। एक्सीईएन राजेश कुमार ने बताया कि एक दो सप्ताह के अंदर मुआवजा वितरण कार्य शुरू कराया जायेगा।। इसके साथ ही सड़क नाला और पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाया जायेगा। विधायक ने अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव,सिंटू,सत्यप्रकाश पुत्तुल,जेई रामअवतार, चिंटू गुप्ता,इकराम,बरकत अली सहित अन्य रहे।

Previous article पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next article तिरंगे की आन बान शान में छात्र और शिक्षकों ने लहराया तिरंगा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page