Home चंदौली गंदगी के अंबार से पटा टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर

गंदगी के अंबार से पटा टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर

0
गंदगी के अंबार से पटा टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर



सकलडीहा।विकास खंड में दर्जनों अमृत सरोवर से लेकर धार्मिक सरोवर है। सरोवर के समीप देवी देवताओं का मंदिर भी है। सुबह शाम सरोवर के समीप मंदिर पर लोग दर्शन पूजन के लिये महिलायें आती है। बीते कई दिनों से सकलडीहा के काली माता मंदिर और टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर चतुर्भुजपुर में कॉलेश्वर सरोवर गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश है। जिला प्रशासन से सरोवर की साफ सफाई नियमित कराने की मांग किया है।
विकास खंड में धरहरा,बढ़वल खास,भोजापुर सहित कई गांवों में अमृत सरोवर बनाये गये है। इसके अलावा सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में स्थित प्राचीन शिव सरोवर है। वही चतुर्भुजपुर में कॉलेश्वर सरोवर है। जहां हर साल धार्मिक त्योहार जीयूतिया,शारदीय नवरात्र,डाला छठ सहित विभिन्न सनातन पर्व पर आस्थावान महिलाओं की भीड़ जुटती है। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह शाम महिलायें सरोवर के समीप मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिये आती है। मंदिरि में जाने से पूर्व सरोवर में स्नान ध्यान करते है। लेकिन सरोवरों की साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति होने से सरोवरों में जगह जगह मूर्ति विसर्जन के बाद अवशेष और कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। प्राचीन सरोवरों की साफ सफाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि लम्बे समय से अधिकारी के डटा होने के कारण समस्याओं को लेकर उपेक्षा बरती जाती है। प्राइवेट कर्मचारियों के भरोशे साफ सफाई का कार्य होता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,रामअशीष राय,नागेन्द्र गुप्त, मनीष गुप्त,राजेन्द्र मोदनवाल ने सरोवरों की साफ सफाई की मांग उठाया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही सरोवर का रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराया जायेगा।

Previous article सकलडीहा मिनी सचिवालय का लाखों की लागत से कायाकल्प में जुटी प्रधान
Next article चौपाल के माध्यम से गांवों में विकास की कवायद हुई तेज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page