भारी बारिश से रेल कॉलोनियों में जलभरावमंडल कार्मिक अधिकारी ने राहत टीम गठित की
चंन्दौली डीडीयू नगर।शुक्रवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की स्थानीय रेल कॉलोनियों में जलभराव हो गया। न्यू सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी और रोजा कॉलोनी के कई क्वार्टरों में कर्मचारियों के किचन तक पानी भर जाने से स्थिति गंभीर हो गई।शनिवार सुबह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उज्जवल आनंद को इसकी सूचना मिली। उन्होंने तत्काल सहायक कार्मिक अधिकारी श्री सुमित चटर्जी के नेतृत्व में एक राहत टीम का गठन किया। इस टीम में कल्याण निरीक्षक और स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों को शामिल किया गया।टीम ने न्यू सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी और रोजा कॉलोनी के रेल आवासों में जाकर कर्मचारियों को लंच पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में छह केले, एक पैकेट ब्रेड, बिस्कुट, जैम और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। राहत सामग्री का वितरण शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।यह पहल कर्मचारियों को जलभराव से उत्पन्न हुई परेशानी से राहत देने और उनकी मदद करने के उद्देश्य से की गई। कार्मिक शाखा ने बताया कि कर्मचारी कल्याण फंड में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्मचारियों की मदद करने का भी प्रावधान है।

