Home चंदौली ताजपुर गैस गोदाम मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा नाला का पानी

ताजपुर गैस गोदाम मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा नाला का पानी

0
ताजपुर गैस गोदाम मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा नाला का पानी
ताजपुर गैस गोदाम मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा नाला का पानी

ताजपुर में गोदाम मार्ग पर बहता गंदा नाला का पानी

सकलडीहा। ताजपुर गांव के गैंस एजेंसी मार्ग पर बीते कई दिनों से नाला का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा नाला का पानी बह रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रधान और विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पा रहा है। डाला छठ माहपर्व से पूर्व जलभरॅाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा गैस गोदाम मार्ग के समीप मंदिर और सरोवर है। इसी मार्ग से होकर ग्रामीण मुगलसराय अलीनगर मुख्य मार्ग के लिये जाते है। बीते कई माह से गैस गोदाम के मुड़ान पर नाला का निर्माण नहीं होने से सड़क पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। सड़क के किनारे कूड़ा करकट का अंबार भी लगा हुआ है। आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी समस्या होती है। नवरात्र में भी इसी गंदे पानी के बीच होकर महिलायें मंदिर और गांव में जाने के लिये मजबूर रही। जबकि कई बार गांव के लोगों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। इसके बाद भी ग्राम प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिससे सड़क पर जलभरॉव के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है। जबकि यह सड़क पर बीते वर्ष पिचिंग कार्य और मरम्मत हुआ था। लेकिन सड़क के किनारे नाला निर्माण नहीं होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। गांव के सतीष पांडेय, राजेश चौहान,आशीष, महेन्द्र,रामलाल आदि ग्रामीणों ने गांव में जाने वाली मार्ग के किनारे नाला निर्माण कराये जाने की मांग उठाया है।

Previous article तहसील मार्ग पर धीमी गति से चौड़ीकरण होने से आगवागमन में परेशानी
Next article धनतेरस पर सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने कस्बा में किया मार्च
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page