Home दिल्ली बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक

बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक

0
बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक
बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक

सकलडीहा पीजी कॉलेज में मेधावी छात्रायें अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप वितरण करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार मेघावी छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय ने टॉप टेन की सूची में तीसरा और चौथा स्थान हासिल करने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व पंडित रामकवल पांडेय के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यो को पूरा कराये जाने का घोषणा किया। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय और शिक्षकों को महाविद्यालय को नैक में बी ग्रेट में शामिल कराये जाने पर बधाई दिया।छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा से ही हर समाज का भला हो सकता है। आज शिक्षा के बल पर बेटिया हर क्षेत्र में अग्रसर होकर देश का सम्मान बढ़ा रही है। महाविद्यालय की छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय ने टॉप टेन की सूची में तीसरा और चौथा स्थान हासिल करके महाविद्यालय का नाम पूरे पूर्वांचल में गौरवान्वित किया है। वही सेवानिवृत्त सेल टेक्स कमिश्नर आर के प्रसाद और वरिष्ठ प्रवक्ता डा.प्रमोद पांडेय इंटर कॉलेज ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र का विकास होगा। इसके पूर्व में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव, प्रोफेसर शमीम राईन,डा.पवन ओझा बेटियों को शिक्षित बनकर राष्ट्र और समाज निर्माण के लिये आवाहन किया। अंत में मेघावी छात्रा अंशु यादव और तनु पांडेय को लैपटॉप देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डा.जितेन्द्र,डा.श्यामलाल,प्रभात कुमार,अजय यादव,सुरेन्द्र यादव,सिंटू,सत्यप्रकाश पुत्तुल,रिंकू,लक्ष्मण पासवान,धनंजय,अजय यादव सहित अन्य रहे।

Previous article कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या
Next article स्तानतक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिये शुरू हुआ आवेदन फार्म
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page