Home चंदौली कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या

कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या

0
कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या
कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या

सकलडीहा कॉलेज मार्ग के समीप सड़क पर जलभरॉव के कारण परेशानी दुकानदार

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग के समीप सौ मीटर सड़क बीते एक साल से जर्जर और गड्ढे में तब्दील होगया है। बीते छह माह से आने जाने वाले राहगीर छात्र और पटरी दुकानदार परेशान है। सड़क मरम्मत और जलभरॉव की समस्या को लेकर कई बार व्यापारी और किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भी सड़क मरम्मत कार्य शुरू नही हो पाया। जिसे लेकर ग्रामीणो में आक्रोश है। सड़क निर्माण शुरू कराये जाने की मांग किया है।
सकलडीहा कस्बा से स्टेशन जाने वाली मार्ग पर सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप सड़क पूरी तरह जर्जर और गड्ढे में तब्दील होगया है। बीते दिनों बरसात होने पर सड़क पर घूटना तक पानी हो जाने से आने जाने वालों के लिये समस्या होती है। इसको लेकर किसान यूनियन के नेता पिंटू पाल के नेतृत्व में बीते दिनों कई दिनों तक धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन किया गया। डीसी मनरेगा की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया। कई दिनों बाद भी सड़क निर्माण शुरू नही होने से सड़क पर जगह जगह जलभरॉव की स्थिती हो जाने से आवागमन में काफी समस्या हो रही है। पटरी दुकानदार पर कारोबार प्रभावित होने से आक्रोशित है। समस्या का समाधान नही किये जाने व सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि जलभरॉव की समस्या को कई बार दूर कराया गया। सड़क मरम्मत शुरू होने से समस्या दूर हो जायेगा।

Previous article अज्ञात वाहन के चपेट में आने से क्लेक्ट में तैनात अधिकारी की मौत
Next article बेटियों के शिक्षित होने से ही राष्ट्र को होगा विकास: विधायक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page