Home Uncategorized अज्ञात वाहन के चपेट में आने से क्लेक्ट में तैनात अधिकारी की मौत

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से क्लेक्ट में तैनात अधिकारी की मौत

0
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से क्लेक्ट में तैनात अधिकारी की मौत

हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कलेक्ट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की मौत

चन्दौली डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा हाईवे पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में चंदौली क्लेडेड कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (58) की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पहॅुचते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।
मूल रूप से बलुआ क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से वाराणसी के महमूरगंज आकाशवाणी एक निजी फ्लैट में रह रहे थे, और रोजाना ड्यूटी के लिए चंदौली आते-जाते थे। बुधवार की शाम वह बाइक से ड्यूटी से छुटने के बाद वाराणसी जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही अचेत हो गए। पास में स्थित पेट्रोल टंकी पर कार्यरत कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना में शामिल वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था और मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी से चंदौली जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि कृष्ण कुमार रोजाना इसी मार्ग से दफ्तर जाते थे और हादसे के वक्त भी वह सामान्य रूप से लौट रहे थे। इधर, क्लेडेड कार्यालय में भी सहकर्मियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहयोगियों ने उन्हें एक ईमानदार, शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। आपको बताते चलें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा हाईवे पर आए दिन दुर्घटना में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। इधर एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन लोगों की जान सड़क हादसे जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पचपेड़वा हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और सर्विस रोड सहित लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे को रोका जा सके।

Previous article यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Next article कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव से आने जाने में हो रही समस्या
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page