Home चंदौली सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से किया शिकायत

सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से किया शिकायत

0
सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से किया शिकायत
सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से किया शिकायत

एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर शिकायत करते हुए अधिवक्ता

सकलडीहा। तहसील मुख्यालय से लेकर सकलडीहा रजवाहा तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से बीते दो माह से कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क पर गिट्टी और भस्सी गिराकर छोड़ देने से अधिवक्ताओं को तहसील मुख्यालय पहुंचने में समस्या हो रही है। धूल गरदा के साथ गिट्टी पर गिरकर अधिवक्ता चोटिल हो जा रहे है। समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय तक एक करोड़ से अधिक लागत में साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क,पटरी,नाला का निर्माण कार्य बीते दो माह से चल रहा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अभी तक सड़क पर बड़ी बड़ी गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में काफी समस्या हो रही है। रजवाहा मार्ग पर भस्सी गिरने से घर और दुकानों में धूल जा रहा है। इससे सांस की बिमारी से लोग परेशान हो रहे है। जबकि सुबह से लेकर शाम तक रोलर खड़ा होने के बाद भी रोलिंग कार्य के नाम पर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने विभागीय अधिकारियों को फोन करके समस्या का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। वही विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराये जाने का भरोशा दिया है। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह,अतुल तिवारी,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह रज्जू,अशोक यादव सहित अन्य रहे।

Previous article विकास के नाम पर कोरमपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Next article कुंआ की सुंदरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने सौपा पत्रक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page