Home Uncategorized चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश

चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश

0
चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश
चार किलोमीटर रजवाहा में सिल्ट की सफाई नहीं होने से आक्रोश

घास-फूस से पटी सकलडीहा राजवाहा

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा में सिल्ट सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने से किसानों में आक्रोश है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से चार किलोमीटर तक सफाई ही नही कराई गयी है। इससे टेल के किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन ने छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सकलडीहा रजवाहा की 17 किलोमीटर सफाई के लिए शासन की ओर से प्रति किलोमीटर 50 हजार रुपये की दर से 8.5 लाख रुपये मंजूर हुआ हुआ। जिसका विभाग की ओर से टेंडर हुआ । ठेकेदार की ओर से पोकलेन से सिल्ट सफाई भी शुरू कराई गई। लेकिन यह कार्य 13 किलोमीटर ही किया गया। फुल्ली गांव तक ही सिल्ट सफाई की गई। जबकि आगे ओनावल,खोर और टेल तक छोड़ दिया गया। आगे राजवाहा में घास-फूस और झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है। राजवाहा पूरी तरह से पटकर नाली में तब्दील है। भारतीय किसान यूनियन के मणीदेव चतुर्वेदी ने कहा अगर जल्द छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही हुई तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर यूनियन के श्रवण कुशवाहा,अलाउद्दीन सहित अन्य रहे। इस संबंध में एसडीओ अनुराग सिंह का कहना है कि ठेकेदार को बोला गया है जल्द छूटे हुए राजवाहा कि सफाई कराई जाएगी।

Previous article जरूरत मंदों को एसडीएम ने रात्रि में वितरण किया कंबल
Next article निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का ईंट लगाने का आरोप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page