Home चंदौली जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोंश

जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोंश

0
जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोंश
जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़ देने से आक्रोंश

जल जीवन मिशन के तहत निर्मित सड़क खोद कर छोड़ा गया

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा की पटरी पर सकलडीहा से डैना गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क की पेंटिग कर मरम्मत का किया गया था। इसमे कुल करीब 1.15 करोड़ खर्च हुआ। लेकिन सड़क बने एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि डैना गांव में जलजीवन मिशन का कार्य कर रहा ठेकेदार सड़क के बीचोबीच खुदाई कर दिया। ऐसे में यहा बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। और बड़ी गाड़िया इस दलदल में फस जा रही है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क मरम्मत की मांग किया।
सकलडीहा रजवाहा की पटरी पर सकलडीहा से डैना गांव तक सड़क का सुंदरीकरण किया गया है। यह कार्य एक सप्ताह पूर्व ही 1.15 करोड़ की लागत से हुआ। जिससे राहगीरो को जर्जर सड़क से मुक्ति मिली और उनका सफर आसान हुआ । इसको लेकर लोगों में हर्ष था। लेकिन विडम्बना यह है कि उनकी खुशी ज्यादा दिन रही पाई। और डैना गांव में जलजीवन मिशन का कार्य कर रहा ठेकेदार सड़क के बीचोंबीच खुदाई करा दिया। और मरम्मत भी नही कराया। अब यहा गिट्टिया बिखरी हुई है। और दलदल बना हुआ है। बड़े वाहन इसमे फस जा रहे है। राहगीर सड़क पर टार्न और बिखरी गिट्टियों की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीर संदीप, रमेश,आदित्य ने जलजीवन मिशन के ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में जेई धर्मजीत गुप्ता ने बताया कि जांच कर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Previous article निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का ईंट लगाने का आरोप
Next article एफआरके चावल उपलब्ध नहीं होने से शोपीश बना राइस मिल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page