12.9 C
New York
Friday, March 20, 2026

Buy now

सिरोहुपुर में लटकती हाईटेंशन तार को हटाने के लिये अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सिरोहुपुर में लटकती हाईटेंशन तार को हटाने के लिये अधिकारियों ने किया निरीक्षण

लटकती तार के कारण दो लोगों की पूर्व में हो चुकी है मौत

बीते एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन तार टूटने से बाल बाल बचे आधा दर्जन लोग

सिरोहुपुर गांव में लटकती हाईटेंशन तार का मुआयना करते हुए बिजली विभाग के अधिकारी साथ में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा। सिरोहुपुर गांव में एक दर्जन से अधिक घरों के उपर से हाईटेंशन की तार बीते पन्द्रह साल से गुजरा हुआ है। जिसके कारण बीते दस साल के अंदर दो लोगों की मौत होचुकी है। बीते एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन की तार टूटने से आधा दर्जन गांव के लोग बाल बाल बच गये। घटना को लेकर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के एक्सीईएन,एसडीओ और जेई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एक सप्ताह के अंदर लटकती हुई तारों को हटवाने का आश्वासन दिया।
वर्ष 2014 में सिरोहुपुर गांव के अर्जुन राजभर और वर्ष 2021 में सुर्दशन राजभर की हाईटेंशन की लटकती तार की जद में आने से मौत होगयी थी।इसके अलावा गौतम चौहान की बिजली तार की चपेट में आने से हाथ कट गया। बीते 25 दिसम्बर को हाईटेंशन की लटकती तार टूटकर अचानक गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग बाल बाल बच गये। लगातार हो रही घटना के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए थे। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना को संज्ञान में लेते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बिजली विभाग के एक्सीईएन विपिन कुमार,एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार के साथ गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। करीब एक दर्जन गांव के लोगों के छत से गुजरी हाईटेंशन की तार देख हैरान होगये। एक सप्ताह के अंदर हाईटेंशन की तार हटवाने का आश्वासन दिया। इसके लिये ग्राम सभा की ओर से पत्रक भी सौपा गया। एक्सीईएन विपिन कुमार ने बताया कि हाईटेंशन की तार को गांव से हटाकर सड़क के किनारें से कर दिया जायेगा। जिससे बार बार की घटना से लोगों को निजात मिल जायेगा। इसके लिये एसडीओ और जेई केा बता दिया गया है। इस मौके पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,गिरधारी जायसवाल,सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल,गोबिंद सोनकर,केशव राजभर,विजय चौहान,प्यारे लाल राजभर,मोहन राजभर,सिंटू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page