नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप
सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। बीते एक सप्ताह से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा दुर्गापुर मार्ग पर पुलिया के समीप पाइप क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी और बार बार पाइप टूटने से आक्रोश है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया था। मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरी पानी सप्लाई होने से लोग बिमार हो रहे है। बीते एक सप्ताह से काली माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। कई बार मरम्मत होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। गणेश चौथ का पर्व होने के बाद भी कस्बा में पेयजल की समस्या से व्रती महिलायें परेशान रही। दूषित पानी के कारण स्नान ध्यान के लिये ठंड में पानी की समस्या से लोग जूझते रहे। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से ठेकेदार की मनमानी ढंग से कार्य करने पर आक्रोश जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि दुर्गापुर में टूटी पाइप का मरम्मत कराया जा रहा है। कल तक बन जायेगा। मेन रोड पर टूटी पाइप का कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है।
