Home चंदौली विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा

विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा

0
विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा
विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा

बिजली विभाग की ओर से जांच करते बिजलीं विभाग के अधिकारी

सकलडीहा। शासन की ओर से बिजली बिल राहत योजना के तहत भारी छूट दिया जा रहा है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे है। मंगलवार को एक्सीइन विपिन कुमार और एसडीओ सियाराम यादव के निर्देश पर विजलेंस और बिजली अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।।इस दौरान बिल न जमा करने पर 65 कनेक्शन काटे गए।जबकि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।बिजलीं विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
इस समय एक मुश्त समाधान योजना चल रहा है। इसमे उपभोक्ताओं को बकाए बिल के भुगतान करने पर भारी छूट मिल रही है। इसको लेकर विद्युत निगम के अधिकारी गांवो मे कैम्प भी लगा रहे है। जहाँ लोग बिल जमा कर रसीद ले सकते है। इसी क्रम में अमावल,खोर और नोनार में जेई मनीष कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगा। इस दौरान नोनार गांव में बिजलीं बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और चार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ अमावल और खोर गांव में भी 45 लोगो का कनेक्शन काटा गया। जेई मनीष कुमार ने कहा कि अपने बकाए बिल का भुगतान कर छूट प्राप्त कर सकते है। कहा कि अगर बिल जमा नही किया गया तो कनेक्शन काटने से लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अपील की उपभोक्ता बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं। इस दौरान बिजलेंस टीम और बिजलीं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous article अवैध खनन पर जेसीबी सीज कईयों के खिलाफ जुर्माना के लिये नोटिस
Next article सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page