Home चंदौली सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर

सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर

0
सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर
सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर

सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान वाहन चालक और पैदल राहगीर

सकलडीहा।सकलडीहा में सड़क निर्माण के कारण तिराहों पर आये दिन जाम की समस्या से राहगीर और वाहन चालक परेशान है। आरोप है कि सड़क निर्माण होने के कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही है। लेकिन अलीनगर तिराहा पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा पर हाइवे सड़क निर्माण के दौरान गोलंबर नहीं बनाये जाने के कारण तिराहों पर वाहनों को मोड़ने के दौरान जाम की स्थिती हो जा रही है। वही दूसरी ओर फोर लेन सड़क निर्माण के कारण मार्ग वन वे होगया है। इससे चंदौली और चहनिया,धानापुर,कमालपुर और अलीनगर से होकर सकलडीहा तिराहे पर वाहनों के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों को काफी समस्या हो रही है। तीन से चार पुलिस कर्मी और दरोगा सुबह से लेकर शाम तक जाम छुड़ाने में परेशान रहते है। लेकिन तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर अनजान बने हुए हुए है। तहसील के अधिवक्ताओं ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये एसडीएम से मिलकर अवगत कराया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया।

Previous article विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा
Next article नये साल में 146 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की चॉभी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page