Home चंदौली नये साल में 146 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की चॉभी

नये साल में 146 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की चॉभी

0
नये साल में 146 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की चॉभी
नये साल में 146 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की चॉभी

ठंड और कोहरे में निवास करने वाले गरीबों का सपना होगा साकार

सकलडीहा।शासन की ओर से हर गरीब परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने की तैयारी तेज कर दिया गया है। विकास खंड के कुल 146 गरीबों को आगामी दिनों नये साल में मुख्यमंत्री आवास की चॉभी दिया जायेगा। इसके लिये ब्लॉक प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दिया गया है। ठंड और कोहरे में निवास करने वाले गरीबों को काफी सहुलियत होगा।
शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के तहत हर गरीब परिवार को छत मुहैया कराये जाने को लेकर कवायद तेजी से किया जा रहा है। इसके लिये डोर टू डोर पूर्व में विकास खंड के अधिकारियों की ओर से जीरो पावटी के तहत गरीबों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 5 हजार 694 गरीबों का सर्वे किया गया है। जिसकी सूची जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर गरीबों को पीएम आवास की सुविधा मिलेगा। वही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 146 गरीबों को आवास बनाने की स्वीकृति प्रदान किया जा चुका है। जल्द ही नये साल में ठंड और कोहरे से परेशान गरीबों को आवास निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। इसके लिये बीडीओ और एडीओ पंचायत की ओर से सचिवों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही गरीबों का आवास निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद मुख्यमंत्री आवास की चॉभी सौपा जायेगा। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र ही गरीबों के खाते में पहली किस्त भेजा जायेगा। जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।

Previous article सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर जाम से परेशान राहगीर
Next article सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने अलाव जलाने उठायी मांग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page