Home चंदौली दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण नहीं होने से परेशानी

दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण नहीं होने से परेशानी

0
दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण नहीं होने से परेशानी
दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण नहीं होने से परेशानी

ब्लॉक परिसर में रखा दिव्यांगों को वितरण के लिये ट्राईसाइकिल

सकलडीहा। विकास खण्ड परिसर में दिव्यागों को वितरित करने के लिए 50 ट्राई साइकिल पिछले डेढ़ महीने से धूल खा रही है। लेकिन इनको जरूरतमंदों को दिया नही जा रहा है। आरोप है कि वितरण के लिये विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को समय नहीं मिल पा रहा है। वितरण नहीं होने से ठंड के मौस में दिव्यांगजन परेशान है।
दिव्यागों को वितरित करने के लिए ब्लाक परिसर में बीते 21 नवम्बर को 50 ट्राई साइकिल पहुचाई गई। लेकिन यह अभी तक दिव्यागों तक पहुची नही है। यह ट्राई साइकिल ब्लाक परिसर में खुले में रखी गई। जिससे इसपर धूल जमा हो रहा है। ग्रामीणो का कहना है कि जल्द ही धूल और पानी से इसमे जंग पकड़ लेगा। लोगो ने चुटकी लेते हुए कहा की सरकार दिव्यागों को लेकर तमाम दावे कर रही है। उसके बाद भी अभी तक ट्राई साइकिल वितरित नही किया गया। वही इस संबंध में जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि ठंड के वजह से वितरण का समय निर्धारित नहीं हो पाया है। जिससे दिव्यांगों को परेशानी न हो। ठंड कम होने पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ट्राई साइकिल का वितरण शुरू कराया जायेगा।

Previous article सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने अलाव जलाने उठायी मांग
Next article मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page