Home चंदौली मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार

मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार

0
मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार
मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने मारपीट व अन्य मामलों में गिरफ्तार किये गये लोगों के साथ

सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी ने सर्किल में अभियान चलाकर मारपीट और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम दस लोगों को विभिन्न धारा के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
कोतवाली पुलिस लगातार खुले में मांस बेचने वाले,शराब पीने वाले, चिखना दुकानों पर भीड़ लगाने व मारपीट करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस के साथ डेढ़ावल और नईबाजार पुलिस चौकी ने अभियान के तहत दस लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर पाबंद किया है। चेताया कि कोई भी पाबंद व्यक्ति की ओर से पुन: मारपीट और नियमों का उलंधन करने पर एसडीएम न्यायालय के माध्यम से रिकवरी भी कराया जायेगा। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, एसएसआई वरूणेन्द्र राय,चौकी प्रभारी अभिमन्यु राय,जगदीश कुमार यादव,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सिपाही अभिलाष कुमार यादव,अभिषेक सिंह, रोहित कुमार,सौरभ पटेल, रणविजय, प्रश्विन कुमार दुबे रहे।

Previous article दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण नहीं होने से परेशानी
Next article सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page