Home चंदौली सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने

सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने

0
सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने
सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने

सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम छुड़ाने में जुटे कोतवाली पुलिस

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। सड़क निर्माण के कारण बीते तीन दिनों से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिती से कोतवाली पुलिस का पसीने छुट जा रहे है। वन वे मार्ग होने के कारण अलीनगर तिराहा से लेकर सकलडीहा चंदौली चहनिया मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। जाम के कारण राहगीर से लेकर यात्री परेशान रहे।
सकलडीहा कस्बा में सघन तिराहा से लेकर यूनियन बैंक तक सड़क निर्माण वन वे अधूरा पड़ा हुआ है। बीते एक सप्ताह से कार्यदायी संस्था की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। वन वे मार्ग पर निर्माण होने के कारण जाम की स्थिती हो जा रही है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। हालाकि कोतवाली पुलिस बीते तीन दिनों से सुबह से शाम तक जाम छुड़ाने में जुटी हुई है। जाम के कारण पुलिस को ठंड में पसीने छुट जा रहे है। यात्रियों का कहना कि सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर गोलंबर नहीं बनने के कारण जाम की स्थिती हो रही है। जबकि पूर्व में गोलंबर निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चर्चा किया गया था। वही व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा में जाने वाली मार्ग बंद होने से काफी समस्या हो रही है। इस मौके पर केातवाल दिलीप श्रीवास्तव,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, गुड़िया यादव,दिनेश यादव,विजय शंकर चौहान,राजेन्द्र सिंह आदि दरोगा लगे रहे।

Previous article मारपीट और खुलेआम शराब पीने पर दस गिरफ्तार
Next article जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page