Home चंदौली जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर

जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर

0
जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर
जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर

सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप लगा बैरियर

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बीते एक सप्ताह से लग रही जाम को लेकर कोतवाली पुलिस परेशान है। जाम की समस्या को देखते हुए कार्यदायी संस्था की ओर से ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। इससे बड़ी वाहनों को आने जाने में समस्या हो रही है। रात के समय में भारी वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है।
सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। जिसके कारण मार्ग वन वे होगया है। सकलडीहा चंदौली,चहनिया,धानापुर से आने जाने वाले वाहनों को सकलडीहा रजवाहा और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप डावर्ट कर दिया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते वाहनों के आने जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गया है। ताजपुर के समीप बैरियर लगा होने के बाद भी वाहनों के आने जाने से पुलिस कर्मी परेशान है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को पांच से आठ किलोमीटर रूट बदलकर आना जाना पड़ रहा है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। दो से तीन दिनों तक बड़ी वाहनों को चंदौली की ओर से डावर्ट कर दिया गया है। जिससे चंदौली वाया सकलडीहा चहनिया सैदपुर और धानापुर की ओर जा सकते है।

Previous article सकलडीहा में जाम छुड़ाने में कोतवाली पुलिस की छुटे पसीने
Next article दस वर्षो से ताजपुर मोथा बस्ती के जर्जर मार्ग से आने जाने को मजबूर है ग्रामीण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page