Home क्राइम 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता

25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता

0
25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता
25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता

धानापुर में गिरफ्तार इनामिया के साथ सीओ स्नेहा तिवारी सहित अन्य अधिकारी

सकलडीहा । धानापुर थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र ईश्वर देव, निवासी ग्राम महुजी, थाना धीना, जनपद चंदौली, लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त इलाके में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना धानापुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उक्त अभियुक्त के खिलाफ गौ-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से गौ-तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन चौकी प्रभारी अभिराज सरोज तथा अन्य पुलिसकर्मी इन्द्रजीत यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Previous article विवेकानंद की विचारधारा से 2047 तक युवा होगा आत्मनिर्भर
Next article वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page