Home क्राइम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल

0
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल

सकलडीहा सीएचसी पर मारपीट की घटना के बाद जुटे परिजन

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा मड़ई गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई लोगों के सिर फट गए।और कपडे खून से भीग गए। इनलोगों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सकलडीहा लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मारपीट का प्रमुख कारण है कि सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जबकि इसके बाद भी राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।
धरहरा मढ़ई गांव में दो बीघा खलिहान की जमीन है। दोनों पक्ष उस जमीन को आवंटन की बात कह रहा है। लेकिन आजतक राजस्व विभाग की ओर से इसको चिन्हित नही कर पाए। जिससे कारण आज मारपीट की घटना में तब्दील होगया। इस जमीन को पूर्व में एक दर्जन लोगों ने कब्जा किया था। शिकायत पर इनलोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और अतिक्रमण खाली कराया गया। आरोप है कि उसी खाली जमीन पर एक पक्ष की ओर गेंहू और सरसों की बुआई कर दी गई। और गांव में स्थित दो बीघे के सरकारी तालाब को भी कब्जा कर मछली मारने लगे। यह देख दूसरा पक्ष भी खलिहान की जमीन पर मढ़ई रखना शुरू कर दिया। जिससे कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें 60 वर्षीय हरिनाथ यादव, 55 वर्षीय राजनारायण यादव, 26 वर्षीय अमन यादव, 25 वर्षीय सतपाल यादव,50 वर्षीय कलावती देवी घायल है। वही दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय अच्छेलाल यादव, 40 वर्षीय हिन्दलाल यादव, 32 वर्षीय अमित यादव, 25 वर्षीय छोटू यादव व 62 वर्षीय रामबिलाल घायल है। ग्रामीणो का आरोप है कि लम्बे समय से राजस्व संबधित विवाद की लिखित शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया जा रहा है।वही हालात गंभीर देख चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद ने सभी को रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page