Home चंदौली तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम

तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम

0
तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम
तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम

सकलडीहा में सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा रजवाहा तक लगा भीषण जाम

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा होते हुए तहसील को जाने वाली मार्ग बीते पांच दिनों से हाइवे सड़क निर्माण के कारण बंद होगया है। जिसके कारण सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक वनवे मार्ग होने के कारण भीषण जाम लग रहा है। जिससे एम्बुलेंस कर्मी से लेकर मरीज और स्कूली बच्चे परेशान हो रहे है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था तहसील मार्ग खोलने को लेकर टालमटोल कर रहे है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर व्यापारियों ने तहसील मार्ग पर आवागमन शुरू कराये जाने की मांग किया है।
सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के कारण बीते तीन साल से व्यापारी और पटरी व्यवसाई से लेकर सवारी वाहन वाले चालक परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के नीचे से लेकर उपर तक के अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सड़क ढलाई के दो दिन बाद खोल दिया गया। लेकिन तहसील मार्ग पर बीते पांच दिनो से बंद किया गया है। जिससे आवागमन में काफी समस्या हो रही है। व्यापारियों की छोटी बड़ी वाहन सड़क पर खड़ी है। प्रतिदिन का किराया पांच हजार से दस हजार अतिरिक्त लग रहा है। जबकि तहसील मार्ग पर सीसी रोड की ढ़लाई किये चार दिन होगये है। तहसील मार्ग बंद होने से ताजपुर, सकलडीहा अलीनगर और सघन तिराहा से आने वाली वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। जिसके कारण भीषण जाम लग रहा है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी दो से तीन दिन का समय मांग रहे है। व्यापारी नेता गिरधारी जायसवाल,एसके सिंह,मंटू सिंह,विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्ता एसडीएम से मिलकर मार्ग शुरू कराये जाने की मांग किया। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मार्ग खोले जाने का आश्वान देकर शांत कराया।

Previous article स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये
Next article बिचौलियों को धान बेचने के लिये मजबूर है किसान अधिकारी अनजान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page