Home चंदौली बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:

बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:

0
बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:
बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:

सकलडीहा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के पूर्व सचिव रामराज राजभर के आवास पर शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव की जंयती उत्साह पूर्वक समारोह के रूप में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि भीम राजभर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा ने सुहेलदेव के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए राजभर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बसपा के नितियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बसपा के वाराणसी मंडल मुख्य जोन प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि राजभर समाज का सबसे अधिक सम्मान बसपा में मिला। विधायक,सांसद,मंत्री से लेकर जिला पंचायत सदस्य और योजना आयोग का सदस्य भी बसपा में मिला। सपा और भाजपा ने समाज को सिर्फ गुमराह किया। बसपा के बगैर समाज का हित संभव नहीं है। इसके पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती ने बसपा के नितियों से अवगत कराया। अंत में राजभर समाज के लोगों केा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामराज राजभर,ओमप्रकाश राजभर,रामलाल राजभर,विजयी, श्रवण,विनोद,राजनाथ,देवीलाल राजभर,रामअवध,अजय राजभर,प्रेम सिंह शशीकुमार,केशव,रूस्तम अली,भरत,अमन,अखिलेश,भाईराम,अरूण सहित अन्य रहे।

Previous article पंडुकपुर गोहदा पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी
Next article ईट भट्टे से जेसीबी और टै्रक्टर को किया गया जब्त
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page