मृतक भाजपा नेता भगवान दास की फाइल फोटो
सकलडीहा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष 65 वर्षीय भगवान दास का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके मौत से परिवार सहित पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक जताने वालों का ताता लगा है।सकलडीहा कोतवाली के चतुर्भुजपुर गांव निवासी भगवान दास भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य थे । उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व सौंपा था। इसके साथ ही बीते पंचायत चुनाव में उन्हें जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन महज व कुछ वोटों से पीछे रह गए। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने पार्टी में अपनी सक्रियता बनाए रखी। लोगों के अनुसार वह काफी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी थे। जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर भावुक हो जा रहा है। शोक जताने वालों में भाजपा के ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, नीरज सिंह बाला, रंजय पांडेय,रमाशंकर खरवार,विजय गुप्ता,रोहित जायसवाल,पंमपंम सिंह,रवि सिंह,मुसाफिर प्रजापति,अजीत पाठक,रंजय पांडेय,अमरजीत राजभर,अवधेश सिंह,दीपक केशरी,देवेन्द्र दत्त पांडेय पूनम चौहार सहित तमाम पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे।
