-0.9 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

नौ मैपिंग में कम सत्यापन होने पर एसडीएम ने जतायी नाराजगी

नौ मैपिंग में कम सत्यापन होने पर एसडीएम ने जतायी नाराजगी

25 हजार के सापेक्ष मात्र 9500 मतदाताओं का हुआ सत्यापन

नोटिस के अनुसार प्रतिदिन 150 से 130 सत्यापन कराने का निर्देश

नो मैपिंग के तहत बीडीओ विजय कुमार सिंह से जानकारी लेते हुए एसडीएम कुंदन राजकपूर

सकलडीहा । सकलडीहा विधान सभा में नो मैपिंग के तहत 25 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन के लिये बीएलओ की ओर से नोटिस भेजा गया है। जिसके सापेक्ष में बुधवार तक कुल साढ़े नौ हजार मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने ब्लॉक पर पहुंचकर सत्यापन कार्य की जानकारी लिया। मानक के अनुसार प्रतिदिन सत्यापन कार्य कम होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताया। हर हाल में प्रतिदिन 150 से 130 सत्यापन कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के तेवर देख अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
चुनाव आयोग की ओर से लगातार नो मैपिंग के तहत नोटिस का सत्यापन करने का निर्देश है। 27 फरवरी तक सत्यापन कार्य होना है। इसको लेकर विभिन्न विभाग के सात अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके बाद भी सत्यापन कार्य धीमी गति से चल रहा है। एसडीएम कुंदन राज कपूर स्वंय नोडल अधिकारियों से मिलकर नो मैपिंग के तहत सत्यापन कार्य की जानकारी लेने में जुटे हुए है। बीडीओ विजय कुमार सिंह को बूथ संख्या 310 और 340 बूथ पर 2068 मतदाताओं का सत्यापन करने का जिमेदारी मिली है। बीते कई दिनों के बाद मात्र 600 लोगों की सत्यापन किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 60 सुनवाई कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन कम से कम 150 से 130 मतदाताओं का सर्वे करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अन्य बूथों और सेंटर पर पहुंचकर विभिन्न विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। 27 फरवरी से पूर्व सभी नोडल अधिकारियों को लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। चेताया कि ग्राम पंचायत के नामित अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से कार्य में किसकी प्रकार की लापरवाही या कोरमपूर्ति करने वाले अधिकारी और कर्मचारी की तुरंत रिपोर्ट करे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, लेखाकार विजय शंकर अकेला, भवेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page