Home चंदौली धान की खरीदारी लक्ष्य के समीप बोरा के अभाव

धान की खरीदारी लक्ष्य के समीप बोरा के अभाव

0
धान की खरीदारी लक्ष्य के समीप बोरा के अभाव
धान की खरीदारी लक्ष्य के समीप बोरा के अभाव

सकलडीहा क्रय केन्द्र पर बोरा के अभाव में धान की खरीदारी की समस्या

सकलडीहा। शासन की ओर से धान की खरीदारी का लक्ष्य सभी सेंटरों को निर्धारित किया गया है। लेकिन बोरा के अभाव में क्रय केन्द्र से लेकर राइस मिलर परेशान है। वही बोरा नहीं होने से धान की खरीदारी डंप पड़ी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। वही किसानों ने नईबाजार महेसुआ में क्रय केन्द्र प्रभारी पर बिचौलियों से धान खरीद का आरोप लगाया। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा विकास खंड में सकलडीहा,नईबाजार महेसुआ और रानेपुर में क्रय केन्द्र पर दो दो सेंटर निर्धारित किया गया है। प्रत्येक सेंटर से बीस बीस हजार कुंतल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सकलडीहा में 38 हजार कुंतल और नईबाजार में 38 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का अधिकारी दावा कर रहे है। रानेपुर में लक्ष्य के सापेक्ष धान अधिक खरीदारी होने का दावा किया जा रहा है। वही किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्रों से लेकर राइस मिलरों के यहां बोरा का अभाव बताकर धान की खरीदारी बिचौलियों से कर लिया जा रहा है। धान खरीदारी को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच के नाम पर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि नईबाजार महेसुआ क्रय केन्द्र प्रभारी और बिचौलियों की सांठ गांठ से लक्ष्य को पूरा करने का दावा किया जा रहा है। जबकि हकीकत में किसान धान औने पौने दाम में धान बेचने के लिये मजबूर है। इस बाबत महेसुआ क्रय केन्द्र प्रभारी भूपेश सागर ने बताया कि धान खरीदारी का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। बोरा का अभाव बना हुआ है। जल्द ही बोरा मिलने पर समस्या दूर हो जायेगी।

Previous article सकलडीहा कस्बा में सीसी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से परेशानी
Next article संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page