Home चंदौली संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग

संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग

0
संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग
संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग

सकलडीहा पूर्ति कार्यालय पर अपात्रों की जांच करते हुए पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह

सकलडीहा। अपर आयुक्त खाद्य रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से अन्त्योदय सहित अन्य कार्डधारक की संभावित अपात्रता की जांच का निर्देश जारी हुआ है। इसको लेकर विभाग की ओर से जनपद के सभी ब्लॉक में 28 हजार 586 कार्ड धारकों की जांच किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्टिंग 18 केपीएल एस के तहत ऑनलाइन फीडिंग किया जाना है। जिसे लेकर पूर्ति निरीक्षक सत्यापन करने में जुटे हुए है।
तीन लाख से अधिक आय और 12 माह से राशन नहीं उठाने वाले सहित पांच एकड़ से अधिक भूमि स्वामी व चार पहिया वाहन वाले को अन्त्योदय व पार्थ गृहस्थी कार्ड योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा। इसके तहत विकास खंड सकलडीहा में 2901, धानापुर में 3032, चहनिया में 2802,नौगढ़ में 732, चकिया में 2301,सदर चंदौली 3176,बरहनी 2881,शहाबगंज 2207 और मुगलसराय में 3384 कार्डधारक है। जिनका सत्यापन खाद रसद विभाग की ओर से संभावित अपात्रता की जांच किया जा रहा है। इस पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो संभावित रूप से अपात्र है। इसके बाद भी योजना का लाभ उठा रहे है। इससे पात्र गरीब वंचित है। जांच के बाद पात्र गरीबों को योजना का लाभ दिया जायेगा।

Previous article धान की खरीदारी लक्ष्य के समीप बोरा के अभाव
Next article सड़क पर मैजिक वाहन ,व सब्जी वाहन के कारण पटरी की दुकान के कारण लगती है जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page