Home चंदौली सड़क पर मैजिक वाहन ,व सब्जी वाहन के कारण पटरी की दुकान के कारण लगती है जाम

सड़क पर मैजिक वाहन ,व सब्जी वाहन के कारण पटरी की दुकान के कारण लगती है जाम

0
सड़क पर मैजिक वाहन ,व सब्जी वाहन के कारण पटरी की दुकान के कारण लगती है जाम

सकलडीहा रजवाहा के समीप लगा जाम में परेशान राहगीर

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा के समीप सड़क पर मैजिक वाहन पर सब्जी की वाहन के साथ अन्य दुकान लगने व मार्ग अधूरा होने के कारण सकलडीहा में सुबह शाम जाम की समस्या से राहगीर परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर कोरमपूर्ति करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा नागेपुर स्थित काली मंदिर के समीप सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण सकलडीहा रजवाहा पर मैजिक वाहन पर सब्जी की कई दुकान लगती है। रजवाहा मार्ग से होकर तहसील आने जाने वाले वाहन के निकलने में समस्या होती है। जिसके कारण आये दिन वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। इससे स्कूली वाहन,एम्बुलेंस से लेकर सैदपुर चहनिया और धानापुर की ओर जाने वाले लोग जाम के कारण परेशान रहते है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा रजवाहा के समीप मार्ग अधूरा होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि काली माता मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा है। जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य कुछ दूर तक नहीं हो पाया है। सड़क पर वाहन लगाकर दुकान लगाने वालों को हटाये जाने का पुलिस को निर्देश दिया गया है।।

Previous article संभावित अपात्रों की जांच में जुटा खाद एवं रसद विभाग
Next article भजन कीर्तन में शामिल होने जा रहे किसान की बाइक के धक्के से हुई मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page