Home क्राइम भजन कीर्तन में शामिल होने जा रहे किसान की बाइक के धक्के से हुई मौत

भजन कीर्तन में शामिल होने जा रहे किसान की बाइक के धक्के से हुई मौत

0
भजन कीर्तन में शामिल होने जा रहे किसान की बाइक के धक्के से हुई मौत
भजन कीर्तन में शामिल होने जा रहे किसान की बाइक के धक्के से हुई मौत

विशुनपुरा गांव में किसान के निधन होने की खबर मिलते ही रोते बिलखते हुए परिजन

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक के धक्के से 56 वर्षीय शिव शंकर राजभर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुड़ गई है। वहीं बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गयी है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव परिजनों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।
बिशनपुर गांव के शिव शंकर राजभर उर्फ ननहकू शुक्रवार की शाम को दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन के लिए जा रहे थे। इसी बीच कमालपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के धक्के से शिव शंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए । जहां उनकी इलाज के दौरान मौत होगी । शिव शंकर की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीना देवी बेटी राजवंती,विद्यावंती,पूनम,सरोज और बेटा पप्पू राजभर सहित परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बाइक के टक्कर से किसान की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया है ।कार्रवाई की जा रही है।

Previous article सड़क पर मैजिक वाहन ,व सब्जी वाहन के कारण पटरी की दुकान के कारण लगती है जाम
Next article पत्रावलियों का रख रखाव को लेकर रजिस्टार के खिलाफ जतायी नाराजगी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page