Home Uncategorized सवारी टोटो पलटने से मचा खलबली बाल बाल बचे यात्री

सवारी टोटो पलटने से मचा खलबली बाल बाल बचे यात्री

0
सवारी टोटो पलटने से मचा खलबली बाल बाल बचे यात्री
सवारी टोटो पलटने से मचा खलबली बाल बाल बचे यात्री

टिमिलपुर गांव के रास्ते में पलटी टोटो से निकलते लोग

सकलडीहा। कस्बा के टिमीलपुर गांव में रविन्द्र राम के गृह प्रवेश में दौलतपुर गांव निवासी एक ही परिवार के लोग जा रहे थे जानकारी के अनुसार सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था इस दौरान लोगों की बनी मजबूरी कि वह पुरानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से टिमिलपुर गांव में जाना पड़ा।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुरानी मार्ग के बीचो-बीच लगभग 20 मी0 सड़क गड्ढा युक्त व जलमग्न कई माह से पड़ा हुआ है। जिसके कारण टोटो में बैठे एक ही परिवार के लोग जो दौलतपुर गांव निवासी बताए गए।वही टोटो वाहन बीच गड्ढे कीचड़ में पलट गई जिसके कारण लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।मौके पर कस्बे के ग्रामीणों ने पहुच कर सभी घायलों को टोटो को बाहर निकाला जिससे कारण सभी सुरक्षित रहे हालांकि आधा दर्जन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई घायल में राजदेई 60 वर्ष,माया 40 वर्ष,प्रभावती34 वर्ष,लालमनी,30 व अन्य रहे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार समाचार के माध्यम से व मौखिक इसकी जानकारी दी गई थी परंतु किसी भी उच्चाधिकारी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया अब ग्रामीणों का कहना है जल्द ही इस मार्ग का नई निर्माण नहीं किया गया तो सभी कस्बावासी विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शाशन प्रशाशन की होगी।

Previous article बीएड और एमए तृतीय समेस्टर की परीक्षा में 11 नकलची रिस्टीकेट
Next article कुरान की हिफ़ाज़त करने वाले बच्चे समाज के होते है नूर:मौलाना
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page